लोकप्रिय विषयमहाराष्ट्रसम्पादकीयकवितास्वास्थ्यअपराधअन्यवीडियो

कांदिवली (प) में भूमी पार्क रोड पर अवैध गैस सिलेंडर वाहन पार्किंग पर कार्रवाई की मांग तेज

मुंबई/वशिष्ठ वाणी। कांदिवली (प) स्थित भूमी पार्क रोड, छत्रपति शिवाजी महाराज संकुल के सामने सार्वजनिक सड़क पर रात के समय बड़ी संख्या में गैस सिलेंडर वाहनों की अवैध पार्किंग को लेकर नागरिकों में रोष बढ़ता जा रहा है। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि प्रतिदिन लगभग 15 गैस सिलेंडर वाहन सड़क पर खड़े रहते हैं, जिनमें 500 से अधिक भरे गैस सिलेंडर मौजूद रहते हैं, जो किसी भी समय गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकते हैं।

स्थानीय बिल्डिंगों में रहने वाले लोगों का कहना है कि इतनी मात्रा में भरे गैस सिलेंडरों का सड़क पर खड़ा होना न सिर्फ ट्रैफिक अवरोध पैदा करता है, बल्कि आगजनी व विस्फोट का बड़ा खतरा भी पैदा करता है। रात के समय इन वाहनों का जमावड़ा अधिक देखा जाता है, जिससे आने-जाने वाले वाहनों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

इस गंभीर स्थिति को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता एवं शिव सम्राट फाउंडेशन के अध्यक्ष सम्राट बागुल ने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, कांदिवली ट्रैफिक डिवीजन, फायर ब्रिगेड और नगर निगम को लिखित शिकायत दर्ज कर अवैध पार्किंग हटाने तथा संबंधित गैस एजेंसी मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

सम्राट बागुल ने कहा कि– “यदि इस क्षेत्र में किसी प्रकार की आगजनी या विस्फोट की घटना होती है, तो उसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।”

मुंबईकरों ने भी इस मामले पर सख्त कार्रवाई की मांग शुरू कर दी है। नागरिकों का कहना है कि गैस जैसे ज्वलनशील पदार्थों के साथ इस प्रकार की लापरवाही किसी बड़ी आपदा को जन्म दे सकती है और प्रशासन को ऐसे खतरों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

दैनिक वशिष्ठ वाणी समाचार पत्र भी संबंधित विभागों से इस मामले पर तुरंत संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई करने की मांग करता है। अब यह देखना होगा कि कांदिवली ट्रैफिक विभाग कब और क्या कार्रवाई करता है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

नगरसेवक योगेश वर्मा, आखिर माफिया ‘कर्सन’ पर यह ‘मौन’ क्यों? ‘वशिष्ठ वाणी’ का सीधा सवाल— क्या वॉर्ड 35 अब माफियाओं की जागीर है?

BMC का ‘नोटिस’ या वसूली का लाइसेंस? कुंदन वाल्वी की चुप्पी ने वार्ड 35 को बनाया अवैध निर्माण का अड्डा!

मालवणी में गूंजा ‘जय भीम’: डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की 135वीं जयंती पर उमड़ा जनसैलाब

चारकोप सिग्नल: BMC की ‘नौटंकी’ बेनकाब; वशिष्ठ वाणी के पास सबूत, क्या हफ्ता वसूली के आगे नतमस्तक है प्रशासन?

मुंबई: ‘मोदी हुंडई मलाड’ के आगे प्रशासन बेबस! फुटपाथ पर कब्जा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर

फेडरेशन के अध्यक्ष की ‘दोहरी नीति’: Mhada को दिखावे के लिए ‘No Parking’ बोर्ड, जमीन पर पार्किंग माफिया का राज!

Leave a Comment