ग्राउंड रिपोर्ट: वशिष्ठ वाणी न्यूज़ नेटवर्क
मुंबई: मुंबई की सड़कों पर अवैध पार्किंग और ट्रैफिक की समस्या से आम जनता रोजाना जूझ रही है। लेकिन जब ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने की ज़िम्मेदारी संभालने वाले अधिकारी ही नियमों की धज्जियाँ उड़ाने वालों के संरक्षक बन जाएँ, तो सवाल उठना स्वाभाविक है। ‘वशिष्ठ वाणी’ की ग्राउंड रिपोर्ट में गोरेगांव ट्रैफिक विभाग (Goregaon Traffic Division) के वरिष्ठ अधिकारी की कार्यप्रणाली और ‘मोदी हुंडई’ (Modi Hyundai) शोरूम की मनमानी का एक बड़ा खुलासा सामने आया है।
सरकारी सड़क पर ‘मोदी हुंडई’ का अवैध कब्ज़ा
मालाड वेस्ट (न्यू लिंक रोड, चिंचोली बंदर फायर ब्रिगेड के पास, चावड़ा कमर्शियल सेंटर) स्थित मोदी हुंडई कार शोरूम ने सरेआम मुख्य सड़क को अपनी निजी पार्किंग (Private Parking) बना रखा है। शोरूम की गाड़ियाँ दिन-रात सड़क पर इस तरह पार्क की जाती हैं कि आम जनता और अन्य वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बाधित हो जाती है।
तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह सड़क पर गाड़ियों का तांता लगा हुआ है और राहगीरों के अधिकार को छीना जा रहा है।
रात 2:30 बजे तक मुस्तैद रही ‘वशिष्ठ वाणी’, नदारद रही ट्रैफिक पुलिस!
मामले की गंभीरता को देखते हुए ‘वशिष्ठ वाणी’ की टीम ने देर रात खुद मौके पर पहुँचकर एक्स (Twitter) के ज़रिए गोरेगांव ट्रैफिक विभाग को शिकायत भेजी। शिकायत दर्ज कराने के बाद ‘वशिष्ठ वाणी’ की टीम देर रात 2:30 बजे तक मौके पर डटी रही।
लेकिन अफ़सोस! गोरेगांव ट्रैफिक विभाग का एक भी अधिकारी या कर्मचारी मौके पर नहीं पहुँचा। शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई न होना इस बात का सबूत है कि गोरेगांव ट्रैफिक विभाग के वरिष्ठ अधिकारी अपनी कुर्सी के नशे में चूर हैं और जनता की शिकायतों को रद्दी की टोकरी में फेंक रहे हैं।
नया नेतृत्व, नई मनमानी: पहले कार्रवाई होती थी, अब शिकायतों पर सह!
स्थानीय नागरिकों के अनुसार, पहले शिकायत करने पर गोरेगांव ट्रैफिक पुलिस मौके पर आकर गाड़ियों को हटवाती या चालान काटती थी। लेकिन जब से गोरेगांव ट्रैफिक विभाग में नए वरिष्ठ अधिकारी ने कुर्सी संभाली है, हालात और बदतर हो चुके हैं।
अब स्थिति यह है कि शिकायत करने और खबरों में छपने के बाद भी गाड़ियाँ वहीं खड़ी रहती हैं। मानो गोरेगांव ट्रैफिक विभाग के वरिष्ठ अधिकारी यह साबित करने में लगे हैं कि “कुर्सी हमारी है, हम जो चाहेंगे वही करेंगे… तुम कितनी भी शिकायतें कर लो, मोदी हुंडई के पीछे हम खड़े हैं!”
बड़ा सवाल:
- क्या गोरेगांव ट्रैफिक विभाग के वरिष्ठ अधिकारी ने मोदी हुंडई शोरूम को सड़क पर अवैध कब्जे का लाइसेंस दे दिया है?
- क्या मुंबई पुलिस कमिश्नर और सीनियर ट्रैफिक अधिकारी गोरेगांव ट्रैफिक विभाग के इस ‘अड़ियल’ और संदिग्ध रवैये पर संज्ञान लेंगे?












