लोकप्रिय विषयमहाराष्ट्रसम्पादकीयकवितास्वास्थ्यअपराधअन्यवीडियो

मार्वे रोड जंक्शन पर अवैध पार्किंग और फुटपाथ बना मूत्रालय: बीएमसी और कांदिवली ट्रैफिक विभाग की मेहरबानी कब तक?

मुंबई/वशिष्ठ वाणी: श्री सेवंतीलाल खांडवाला मार्ग (मार्वे रोड जंक्शन, मलाड/कांदिवली वेस्ट) के पास का इलाका इन दिनों प्रशासनिक लापरवाही का सबसे बड़ा केंद्र बन चुका है। ‘वशिष्ठ वाणी’ की ग्राउंड रिपोर्ट और तस्वीरों से यह साफ उजागर होता है कि यहाँ पिछले कई वर्षों से धड़ल्ले से गाड़ियों की लंबी कतारें अवैध रूप से पार्क की जा रही हैं। हद तो तब हो जाती है जब इन अवैध वाहनों के पीछे की जगह और फुटपाथ को खुद वाहन चालकों व अतिक्रमणकारियों ने गंदगी का अड्डा बना दिया है, जिससे आम जनता का यहाँ से निकलना दूभर हो गया है।

नियम ताक पर, जनता परेशान: क्या बीएमसी और ट्रैफिक विभाग को कुछ नजर नहीं आता?

  • गायब हुआ फुटपाथ: बीएमसी की अनदेखी के चलते यहाँ पैदल चलने वालों के लिए बचा हुआ फुटपाथ पूरी तरह गायब हो चुका है। मजबूरन जनता को अपनी जान जोखिम में डालकर बीच सड़क पर चलना पड़ रहा है।
  • अतिक्रमण और बदहाली: जिन दुकानदारों और वाहन चालकों ने रास्तों पर कब्जा जमाया है, उन्होंने वहाँ का माहौल पूरी तरह बिगाड़ दिया है, जिससे नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
  • कांदिवली ट्रैफिक विभाग और बीएमसी की चुप्पी: लगातार सबूत सामने होने के बावजूद स्थानीय ट्रैफिक अधिकारी और बीएमसी के जिम्मेदार नुमाइंदे इस अवैध पार्किंग और कब्जे पर कार्रवाई करने से क्यों कतरा रहे हैं? क्या इन पर किसी का विशेष आशीर्वाद है?

‘वशिष्ठ वाणी’ की दो टूक चेतावनी:

जनता की बुनियादी सुविधाओं और सुरक्षा पर डाका डालने का यह खेल अब और अधिक बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि बीएमसी और कांदिवली ट्रैफिक विभाग ने जल्द ही इस जंक्शन से अवैध गाड़ियों को हटवाकर फुटपाथ को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त और साफ नहीं किया, तो इस प्रशासनिक निक्कमेपन के हर एक जिम्मेदार चेहरे को अखबार के जरिए जनता के सामने बेनकाब कर दिया जाएगा!

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

‘श्रीनाथ डोसा’ के अवैध कब्जे पर अब तक कोई कार्रवाई क्यों नहीं? बीएमसी को देना होगा हर एक सवाल का जवाब!

MG Showroom की अवैध पार्किंग: गोरेगांव ट्रैफिक विभाग की आँखें क्यों मूंदी हैं?

Renault Showroom के बाहर 24 घंटे अवैध पार्किंग का तांडव: कांदिवली ट्रैफिक विभाग की ‘विशेष मेहरबानी’ कब तक?

TVS Showroom Malad के बाहर अवैध पार्किंग का बढ़ता मनमानी: गोरेगांव ट्रैफिक विभाग की आँखें कब खुलेंगी?

अवैध पार्किंग का कहर: धीरज सागर बिल्डिंग के पास गोरेगांव ट्रैफिक विभाग की मेहरबानी कब तक?

चारकोप पुलिस, कांदिवली ट्रैफिक और बीएमसी की ‘विशेष कृपा’: भूमि पार्क रोड पर भारत गैस एजेंसी के मालिक ने सड़क को ही बना लिया अवैध गोदाम!

Leave a Comment